दीप्ति शर्मा (3/47) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने न्यू रोड मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 219 रनों पर रोक दिया।

Advertisement

बारिश के कारण मुकाबला देर से शुरू हुआ और मैच को 47 ओवर कराने का फैसला लिया गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और इंग्लैंड को 47 ओवर में 219 रन पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड की ओर से नताली स्काइवर ने 59 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए।

Advertisement

भारत की तरफ से दीप्ति के अलावा पूनम यादव, स्नेह राणा, हरमनप्रीत कौर, शिखा पांडे और झूलन गोस्वामी को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड की शरूआत अच्छी नहीं रही उसने टैमी ब्यूमोंट (0) का विकेट जल्द ही गंवा दिया। इसके बाद लॉरेन विनफिल्ड हिल और कप्तान हीदर नाइट ने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, विनफिल्ड (36) रन बनाकर आउट हो गईं।

इसके बाद नाइट और नताली ने जोड़ी जमाई लेकिन नाइट अर्धशतक बनाने से पहले ही आउट हो गईं। उन्होंने 71 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 46 रन बनाए। उनके आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई।

हालांकि, नताली ने इसके बाद पारी संभाली लेकिन वह भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकीं। इंग्लैंड की पारी में सोफिया डंक्ली ने 28 और एमी एलेन जोन्स ने 17 रन बनाए जबकि कैट क्रॉस 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार