Sri Lanka vs India, 1st Test Record: भारतीय क्रिकेट टीम (India’s 600th Test) ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार (15 अगस्त) से श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में टॉस के साथ ही इतिहास रच दिया। साल 1932 में अपना पहला टेस्ट खेलने वाली भारतीय टीम का यह 600वां टेस्ट मुकाबला है।

Advertisement

भारत दुनिया की तीसरी टीम बन गई है, जिसने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 600 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। भारत से पहले यह मुकाम सिर्फ इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने ही हासिल किया था। भारतीय टीम ने यह खास उपलब्धि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन हासिल की।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें

1097 - इंग्लैंड

883 - ऑस्ट्रेलिया

600* - भारत

596 - वेस्ट इंडीज़

487 - न्यूज़ीलैंड

इसके अलावा यह गॉल के मैदान पर 50वां टेस्ट मैच भी है। एशिया का यह पहला वेन्यू है, जिसपर 50 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले गए हैं। दूसरे नंबर पर करांची का नेशनल स्टेडियम है, जहां 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं।

एशियाई वेन्यू पर आयोजित सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच

50* - गाले इंटरनेशनल स्टेडियम

47 - नेशनल स्टेडियम, कराची

46 - सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

43 - ईडन गार्डन्स, कोलकाता

42 - गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर

गौरतलब है कि इस एतेहासिक मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत इस मुकाबले में उस प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरा है, जो आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार