3 जुलाई। अब जब भारतीय टीम वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंच गई है तो क्रिकेट फैन्स खुश जरूर हैं लेकिन एक डर भी भारतीय क्रिकेट फैन्स को सता रहा है।

Advertisement

यह डर भारत के वर्ल्ड कप फाइनल या सेमीफाइनल हारने के लिए नहीं बल्कि धोनी को लेकर है। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले काफी बहस हुई है कि क्या धोनी का यह वर्ल्ड कप आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है।

ऐसे में अब जब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है तो फैन्स के जेहन में यह डर अब सताने लगा है। हर किसी के कहीं ना कहीं ये बात जेहन में आ रही है कि महान धोनी वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेगें।

यानि वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का आखिरी मैच महान धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी मैच साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में सौरव गांगुली, सचिन और कई पूर्व दिग्गजों ने धोनी की बल्लेबाजी को लेकर आलोचना की है जिससे कहीं ना कहीं धोनी पर भी दबाव आ गया है।

वनडे में पिछले 7 मैच में धोनी ने 93 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 223 रन बनाए जरूर हैं लेकिन हैरानी की बात ये है कि बल्लेबाजी के दौरान धोनी सिंगल लेने में अमसर्थ नजर आ रहे हैं। जिसके बारे में काफी आलोचना हुई थी।

इसके साथ - साथ ऋषभ पंत भी भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं और हर कोई पंत में धोनी का विकल्प तलाश रहा है।

ऐसे में ये देखना है कि यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो क्या वो मैच धोनी के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा या नहीं। हर किसी की चाहत ये है कि भारत वर्ल्ड कप जीते और धोनी को शानदार विदाई मिले। वैसे 50 फीसदी लोगों का मानना है कि धोनी संन्यास लेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार