इंदौर, 22 दिसंबर (CRICKETNMORE)| पहले मैच में मिली एकतरफा जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुक्रवार को होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीतते हुए सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 93 रनों से मात दी थी जो उसकी टी-20 में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। 

Advertisement

एक बार फिर वह अपने इसी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेगी। रोहित ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली वनडे सीरीज में श्रीलंका को मात दी थी। टी-20 की अपनी पहली सीरीज में भी उनकी नजरों में यही ख्वाब होगा। 

Advertisement

पहले मैच में हालांकि रोहित का बल्ला नहीं चला था, लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं अंत में महेंद्र सिंह धोनी और युवा बल्लेबाज मनीष पांडे ने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया था। 

 

गेंदबाजी में श्रीलंकाई टीम एक बार फिर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गई थी। एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार इन्हीं दोनों पर होगा। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर काफी दारोमदार होगा। 

वहीं श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। अगर वह इस मैच को हार जाती है तो सीरीज से हाथ धो बैठेगी। इस लिहाज से इस मैच में उसे हर हाल में जीत की जरूरत होगी। जीत की जिम्मेदारी उपुल थरंगा और एंजेलो मैथ्यूज के कंधों पर होगी। टीम में इन दोनों से अनुभवी और कोई नहीं है। देखें दिनेश कार्तिक की खूबसूरत वाइफ दीपिका, ये भी हैं देश की बड़ी खिलाड़ी

 
Advertisement

 

गेंदबाजी में मैथ्यूज के अलावा सुरंगा लकमल भारत के लिए थोड़ी परेशानी बन सकते हैं। 

टीम 

Advertisement

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, यजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी । 

श्रीलंका: थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, दासुन शनका, चाटुरंगा डी सिल्वा, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार