31 जनवरी, डरबन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच साउथ अफ्रीका में 77 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से भारत की टीम केवल 29 वनडे मैच जीत पाई है तो वहीं साउथ अफ्रीकी टीम 45 वनडे मैच जीतने में सफल रही है।

Advertisement

ऐसे में 1 फरवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज खासकर भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।कप्तान कोहली की टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले वनडे में कोहली किन - किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका देते हैं।

 

शिखर धवन और रोहित शर्मा करेगें ओपनिंग

वनडे क्रिकेट में धवन और रोहित जैसे ओपनर बल्लेबाज भारत के पास नहीं हैं। ऐसे में यकिनन शिखर धवन औऱ रोहित शर्मा भारत के लिए पारी की शुरूआत करेगें।

Advertisement

नंबर 3 पर खुद कोहली करेगें धमाल

कोहली की कप्तानी में भारत लगातार 8 वनडे सीरीज अबतक जीत चुके है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि वनडे सीरीज में विराट की कप्तानी कैसी रहती है।

 
Advertisement

नंबर 4 पर रहाणे

टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी की थी जिसका फल रहाणे को मिल सकता है। उम्मीद है कि पहले वनडे में रहाणे को मौका मिल सकता है।

Advertisement

नंबर 5 पर मनीष पांडे एक बार फिर खेलते हुए नजर आएगें तो वहीं नंबर 6 पर धोनी करेगें बल्लेबाजी। वैसे धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर हर कोई बात कर रहा है। सभी चाहता हैं कि धोनी पहले बल्लेबाजी करने उतरे। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

हार्दिक पांड्या

Advertisement

छोटे फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या शानदार ऑलराउंडर हैं और साथ ही खासे प्रभावशाली भी हैं। ये देखना होगा कि वनडे सीरीज में पांड्या किस तरह का परफॉर्मेंस करते हैं।

युजवेंद्र चहल को स्पिनर के तौर पर मिलेगा मौका। पहले वनडे में भारत की टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगें।

Advertisement

मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पहले वनडे में भारत की गेंदबाजी डिपार्टमेंट को संभालेगें। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, रहाणे, मनीष पांडे, धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार