4 ,दिसंबर, सिडनी (CRICKETNMORE)। सिडनी में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कमाल का खेल दिखाकर न्यूजीलैंड को 68 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की और 164 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने में भी सफल रहे लेकिन वहीं दूसरी और न्यूजीलैंड बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने भी अपने वनडे करियर का 11वां शतक जमाया और साथ ही अपने वनडे करियर में 5000 रन भी पूरे किए।

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में गौतम गंभीर की टीम में होगी वापसी

मार्टिन गप्टिल ने वनडे क्रिकेट में 5000 रन 132 पारियों में पूरा करने में सफल रहे। ऐसा करते ही मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड के तरफ से सबसे तेजी से 5000 रन बनानें का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मार्टिन गप्टिल से पहले रोस टेलर ने 144 वनडे पारी में 5000 वनडे रन पूरा करने में सफल रहे थे। बेहद ही खूबसूरत है अनुष्का शर्मी और कोहली की ये तस्वीरें, हेजल की शादी में ऐसे किया डांस

Advertisement

वनडे क्रिकेट में पारी के हिसाब से तेजी से 5000 रन बनानें के मामले में न्यूजीलैंड के इस स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और नंबर वन विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को पछाड़ दिया है।

VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजी करते हुए इस बल्लेबाज से साथ घटी अनोखी घटना

सचिन ने जहां अपने वनडे करियर में 138 पारी में 5000 रन बनानें में कामयाबी पाई थी तो वहीं धोनी के नाम 5000 वनडे रन 135 पारियों में दर्ज हुआ था। इतनी ही नहीं दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को भी पछाड़ दिया है। गेल ने वनडे क्रिकेट में 5000 रन 137 पारियों में बनाया था। स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़कर बने किंग

Advertisement

न्यूजीलैंड के तरफ से 5000 रन तेजी से बनानें वाले बल्लेबाज (पारी के हिसाब से)

पारी बल्लेबाज
132 मार्टिन गप्टिल
144 रोस टेलर
147 नैथल एस्टले
180 स्टीफन फ्लेमिंग
19 ब्रेंडन मैक्कुलम

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार