आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को न्यूजीलैंड ने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ एक तरफा जीत हासिल की। इससे लेकर न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को कहा है कि उनके खिलाड़ियों को पता था कि उन्हें सुपरस्टार्स से भरी भारतीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने इस बात की खुशी जताई है कि उनके खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का पूरी तरह सफाया कर दिया।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में ट्रेंट बोल्ट (3/20) और ईश सोढ़ी (2/17) ने जबरदस्त गेंदबाजी की, जिस वजह से न्यूजीलैंड भारत को आठ विकेट से शिकस्त दी।

Advertisement

न्यूजीलैंड की सटीक गेंदबाजी के कारण भारत 20 ओवरों में 110/7 ही बना पाया, जिसे कीवीयों ने 33 गेंद रहते मैच को आसानी से जीत लिया। इस दौरान, भारत के गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सबको निराश किया।

गैरी स्टीड ने कहा, जब आप भारत जैसी बड़ी टीम के साथ खेलते हैं, तो आपको गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी अच्छी करनी पड़ती है। जिससे उन पर दबाव डाला जा सके। इससे आपको मैच में आगे होने की बढ़त मिल जाती है। वैसे ही पहली पारी में हमारे गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की। जिससे हमें फायदा हुआ।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार