25 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 का ओपनिंग सेरेमनी  6 अप्रैल को होने वाला है। खबरों की माने तो इस बार के ओपनिंग सेरेमनी में वर्ल्ड के फेमस पॉप सिंगर के आने की संभावना है।

Advertisement

हालांकि अभी किसी सिंगर का नाम निश्चित नहीं किया गया है लेकिन इंडियन एक्प्रेस की रिपोर्ट की माने तो इस बार का ओपनिंग सेरेमनी मुंबई में होगा और ओपनिंग सरेमनी बड़े बजट का होने वाला है।

Advertisement

इसके अलवाा रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2018 का ओपनिंग सेरेमनी  सिर्फ एक वेन्यू पर ही किया जाएगा ना कि पूरे 8 वेन्यू में। आपको याद हो कि पिछले साल का आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी आठों फ्रेंचाइजी के होम ग्राउंड पर हुआ था।   

इस सीजन में एक ही जगह आईपीएल का ओपनिंग सेरेमनी होगा, जिस पर 50 करोड़ रुपये खर्ज किए जाएगें। ऐसे में फैन्स के लिए ये बड़ी खबर है। इस बार का आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी पिछले सभी ओपनिंग सेरेमनी से ज्यादा ग्रेंड और भव्य होने के आसार है।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार