11 मार्च,नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल हक का मानना है कि पूर्व ओपनर सईद अनवर पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के बेस्ट वनडे खिलाड़ी हैं। उनकी हार्ड-हिटिंग की क्षमता की तारीफ करते हुए इंजमाम ने कहा कि अनवर जो शॉट्स खेलते थे उन्हें दूसरा खिलाड़ी सिर्फ सपनों में खेल सकता है, जो कि उन्हें वनडे क्रिकेट के सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में से एक बनाता है। 

Advertisement

अनवर ने पाकिस्तान के लिए 247 वनडे मुकाबलों में 8824 रन बनाए, जिसमें 20 शतक औऱ 43 अर्धशतक शामिल हैं। भारत के खिलाफ 1997 में चेन्नई वनडे में उनके द्वारा खेली गई 194 रनों की पारी लंबे समय तक पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी वनडे पारी रही। 

Advertisement

इंजमाम ने एक यूट्यूब वीडियों में कहा, “ सईद अनवर की बल्लेबाजी ऐसी थी कि हम उनकी तरह खेलना चाहते थे। हम रात में जिन शॉट्स के सपना देखा करते थे, वह उन्हें दिन में खेला करते थे। 

“लोग कहते हैं सभी पाकिस्तान बल्लेबाजों में से मुझसे बहुत टैलेंट था, लेकिन मैं उस हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर सका। लेकिन मेरा मानना है कि जो सईद अनवर के पास टैलेंट था वो किसी के पास नहीं है।” 

“ जब वह बैटिंग करते थे तो क्रिकेट बहुत आसान लगता था। गेंद सीम और स्विंग नहीं होती थी। जब मैं उनके साथ बल्लेबाजी करता था तो मुझे बड़ा मजा आता था। वह गेंदबाज को दबाव में रखते थे, जो दूसरे बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान कर देता था।” 

“ मुझे लगता है कि पाकिस्तान में उनके जैसा कलाई का इस्तेमाल करने वाला कोई खिलाड़ी नहीं हुआ। मेरे हिसाब से वह पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के बेस्ट वनडे खिलाड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान में हार्ड हिटिंग की शुरूआत की थी।” 

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंजमाम के नाम है। इंजमाम ने अपने करियर में 11739 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार