पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय दल का चुनाव किया है।

Advertisement

हैरानी की बात यह है कि इंजमाम ने कहा कि उनका मन है कि वो पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी इसमें चुने लेकिन उन्होंने पहले से ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने इस टीम में दिग्गज शोएब मलिक को जगह दी है और कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट ने मिडिल ऑर्डर में कई खिलाड़ियों को इसमें जगह दी है लेकिन वो इसमें फिट नहीं हो पाए और मलिक ही टीम के लिए बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए उनका अनुभव टीम के बेहद काम आएगा। इस टीम में सीनियर खिलाड़ियों में शोएब मलिक के अलावा मोहम्मद हफीज का भी नाम है।

बता दें कि मोहम्मद हफीज की उम्र 40 साल है तो वही शोएब मलिक 39 साल के है और वो आगामी 1 फरवरी को 40 साल के हो जाएंगे। इस उम्र में भी दोनों ही बल्लेबाज जमकर रन बरसाते हैं और साथ ही दोनों जरूरत पड़ने पर टीम के लिए गेंदबाजी की कमान भी संभाल सकते हैं।

इस प्लेइंग इलेवन में इंजमाम ने फखर जमान को जगह नहीं दी है। उन्होंने कहा कि फखर जमान ने टीम के लिए वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन टी-20 में वो एक औसत बल्लेबाज है।

वर्ल्ड कप 2021 के लिए इंजमाम उल हक द्वारा चुनी गई पाकिस्तानी टीम कुछ ऐसी दिखती है -

बाबर आजम, शरजील खान, शान मसूद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, उस्मान कादिर, फहीम अशरफ, हसन अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार