क्रिकेट के गलियारों से एक बुरी खबर आ रही है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को दिला का दौरा पड़ा है।

Advertisement

कहा जा रहा है कि सोमवार की दोपहर को पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर को दिला का दौरा पड़ा आया जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद इंजमाम को एंजियोप्लास्टी के लिए ले जाया गया और उम्मीद है कि यह पूर्व बल्लेबाज बेहद ही जल्दी ठीक हो जाएंगे।

Advertisement

जैसी ही इंजमाम उल हक के बीमार होने की बात फैली तभी से ही उनके लिए दुआओं की बारिश हो रही है।

भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने भी इंजमाम के लिए प्रार्थना की और उन्हें जल्द से जल्द ठीक होकर वापस आने की बात कही।

भोगले ने लिखा,"इंजमाम उल हक को हमारी शुभकामनाएं कि वो जल्द से जल्द पूरी तरीके से रिकवर कर जाए और इस खेल में हमारे साथ कई सालों तक जुड़े रहे।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार इंजमाम के एक करीबी ने बताया है कि पूर्व कप्तान खतरे से बाहर हैं और हॉस्पिटल वालों की निगरानी में हैं।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार