22 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने आईपीएल ऑक्शन को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

Advertisement

दीप दासगुप्ता ने कहा है कि आईपीएल ऑक्शन के पहले राउंड में कई दिग्गज भारतीय मार्की खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं भी मिल सकता है।

ईएसपीएन स्पोर्ट्स बेवसाइट को बयान देते हुए दीप दासगुप्ता ने अंदाजा लगाया है कि ऑक्शन के पहले राउंड में कुछ दिग्गज मार्की भारतीय खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए एड़ी चोटी का जोर नहीं लगाएगें।

दीप दासगुप्ता  ने कहा कि इस बार के ऑक्शन में हर एक फ्रेंचाइजी अपना होमवर्क करके आएगें जिससे हो सकता है कि अपनी रणनीति के तहत फ्रेंचाइजी मार्की खिलाड़ियों के लिए दूसरे राउंड तक का वेट करें।

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय मार्की खिलाड़ियों में गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, अश्विन और शिखर धवन जैसे दिग्गज मौजूद हैं। इस बार का ऑक्शन काफी दिलचस्प होने वाला है, दीप दासगुप्ता ने ऐसी बात कही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार