तिरुवनंतपुरम, 8 अप्रैल| तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी नदी जल विवाद के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के कुछ मैचों को केरल स्थानांतरित किया जा सकता है।

Advertisement

कावेरी विवाद के कारण अगर केरल आईपीएल के कुछ मैचों की मेजबानी करता है तो इसमें चेन्नई सुपर किंग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच शामिल होंगे। चेन्नई सुपर किग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच चेन्नई और बेंगलोर में आयोजित होने हैं।

केरल क्रिकेट संघ के प्रमुख जयेश जॉर्ज ने रविवार को मीडिया से कहा कि मैचों के इन बदलावों को लेकर पहले ही बातचीत शुरू हो चुकी है।

जॉर्ज ने कहा, "चेन्नई सुपर किग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. विश्वनाथन ने इस बारे में कल रात मुझसे बात की थी और आज बीसीसीआई और आईपीएल के वरिष्ठ अधिकारियों अमिताभ चौधरी और राजीव शुक्ला ने भी मुझसे बात की है।" 

जॉर्ज ने कहा, "हमने आईपीएल के मैचों को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में आयोजित कराने की इच्छा जताई है। अगले कुछ दिन में वे हमें इस बारे में बताएंगे।"

Advertisement

अगर केरल को आईपीएल मैचों की मेजबानी सौंपी जाती है तो कोच्चि मैचों की मेजबानी के लिए सही स्थान हो सकता है। कोच्चि 2011 में कोच्चि टस्कर्स का घरेलू मैदान था। 

तिरुवनंतपुरम में मैचों को कराने के पक्ष में एक बात यह भी है कि तमिलनाडु से आठ घंटे से भी कम समय में तिरुवनंतपुरम पहुंचा जा सकता है। तिरुपवनंतपुरम में पिछले साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला गया था।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने कावेरी नदी के जल के बंटवारे में तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटा दिया और कर्नाटक का हिस्सा बढ़ा दिया था। इसके अलावा कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का अभी गठन नहीं हुआ। इन बातों को लेकर तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार