4 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। केकेआर के लिए जहां ये खबर आ रही है कि गौतम गंभीर इस बार आईपीएल में केकेआर का साथ छोड़ देगें तो वहीं केकेआर के लिए एक और बुरी खबर आई है। खबर है कि आईपीएल 2018 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ऑलराउंडर शकिब अल हसन को भी रिटेन नहीं करेगी।
Advertisement
सभी जानते हैं कि शकिब अल हसन एक शानदार ऑलराउंडर हैं और कई मौकों पर केकेआर के लिए शानदार परफॉर्मेंस भी किया है। आपको बता दें कि आज शाम 7 बजे से रिटेंशन प्रक्रिया की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम किन - किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी।
Advertisement
वैसे आपको बता दें कि कयास लगाए जा रहे हैं कि क्रिस लिन और सुनील नारायण का केकेआर के द्वारा रिटेन करना तय है। आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बैंगलोर में होगी।