8 अप्रैल, कोलकाता (CRICKETNMORE)। आईपीएल सीजन 11 के तीसरे मैच में केकेआर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने - सामने होने वाली है। शाम 8 बजे से केकेआर और आरसीबी की टीम ईडन गॉर्डन पर एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतर कर मैच जीतने की भरसक कोशिश करने वाली है।

Advertisement

आरसीबी एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है तो वहीं दूसरी ओर केकेआर की टीम 2 दफा आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। लेकिन आईपीएल 2018 दोनों टीमों के लिए बिल्कुल नया है।

Advertisement

खासकर केकेआर की टीम पूरी तरह से बदल चुकी है। केकेआर की कप्तानी इस बार डीके यानि दिनेश कार्तिक करने वाले हैं तो वहीं आरसीबी की कप्तानी एक बार फिर से कोहली के हाथों में हैं।

कोहली हमेशा से आईपीएल का खिताब जीतना चाहते हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार आईपीएल में  आरसीबी की कैसा परफॉर्मेंस करती है।

इससे पहले आपको बता दें कि आज शाम केकेआर और आरसीबी के मैच में बारिश का कहर बरप सकता है। मौसम विभाग की माने तो आज शाम को बारिश हो सकती है। PHOTOS: देखें आईपीएल के 8 कप्तानों की हॉट वाइफ्स और गर्लफ्रेंड

गौरतलब है कि दोनों टीमों ने बारिश की वजह से शनिवार को अभ्यास में शामिल नहीं हो पाई थी। ऐसे में हो सकता है कि आज शाम कोलकाता का मौसम फिर से बदल जाए और बारिश आ जाए।

Advertisement

वैसे फैन्स दुआ कर रहे हैं कि रविवार के शाम इंद्र देवता अपनी ख्वाहिश किसी और शहर में बरसाए। वैसे आपको बता दें कि हमारे सूत्र विनायक भगत ने जानकारी दी है कि  कोलकाता में अभी धूप खिली हुई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार