2 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में यहां अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर पिछले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आईपीएल के 11वें संस्करण में आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

Advertisement

गौतम गंभीर के कप्तानी से इस्तीफे के बाद नए कप्तान श्रेयस ने घरेलू मैदान पर पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 40 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली थी और दिल्ली ने इस मैच को 55 रन से जीता था। 

Advertisement

आजका मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। ऐसे दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज इस बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखिए

खबर है कि शाम को दिल्ली में बारिश हो सकती है। अभी ताजा हालात दिल्ली में बादल छाए हुए हैं और हो सकता है कि मैच के दौरान बारिश का खलल पड़े।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार