4 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 का आगाज 7 अप्रैल से खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैन्स बेसर्बी से आईपीएल का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

आईपीएल 2018 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है। आईए जानते हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने एक बार फिर मिस्टर कूल यानि धोनी को टीम का कप्तान बनाया है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम क्या अपने पुराने इतिहास को फिर से रचा पाने में सफल हो पाएगी।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

आरसीबी की कप्तानी एक बार फिर विराट कोहली संभालेगें। सभी को उम्मीद है कि इस बार के आईपीएल में कोहली अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से धमाल करेेगें और आईपीएल का खिताब पहली बार आरसीबी को दिलाएगें।

Advertisement

दिल्ली डेयरडेविल्स

केकेआर की कप्तानी छोड़कर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम की कप्तानी इस बार गौतम गंभीर करने वाले हैं। गंभीर ने अपनी कप्तानी से सिद्ध कर दिया है। ऐसे में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम भी गंभीर से काफी अपेक्षाए लेकर आईपीएल के मैदान-ए- जंग में उतरेगी।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के लिए स्टीव स्मिथ कप्तानी करने वाले हैं। स्टिव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कमाल की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में 2 साल के बैन के बाद लौटी राजस्थान ऱॉयल्स की टीम स्टीव स्मिथ से काफी उम्मीदें लगाए हुए है।

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अश्विन की कप्तानी में आईपीएल 2018 में मैदान पर उतरेगी। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अश्विन की कप्तानी कैसी रहती है। गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने अश्विन को रिटेन नहीं किया जिसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अश्विन को टीम में शामिल कर कप्तान नियुक्त किया है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर कमाल करने के ईरादे से मैदान पर उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी खासकर छोटे फॉर्मेट में कमाल की है। ऐसे में क्रिकेट फैन्स आईपीएल में एक बार फिर रोहित शर्मा से कमाल की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर की टीम ने आखिर में दिनेश कार्तिक को आईपीएल 2018 के लिए कप्तान नियुक्त कर लिया है। गौतम गंभीर के ना रहने से केकेआर के लिए कप्तान ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है। वैसे ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या दिनेश कार्तिक की कप्तानी में केकेआर इतिहास दोहरा पाएगी?

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को दिया गया है। साल 2017 के आईपीएल में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इतिहास लिखा दिया था। ऐसे में आईपीएल 2018 में डेविड वॉर्नर से सनराइजर्स हैदराबाद के फैन्स फिर से उम्मीद लगाए हुए होगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार