हैदराबाद, 30 अप्रैल । डेविड वार्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 81 रनों की पारी खेलकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने सफर का शानदार अंत किया।

Advertisement

वार्नर की बल्लेबाजी की मदद से पंजाब को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मुकाबले में सोमवार को हैदराबाद ने 45 रनों से शिकस्त दी और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। 

Advertisement

आगामी विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया की टीम से जुड़ने के लिए वार्नर स्वदेश लौटेंगे। उन्होंने इस सीजन में कुल 692 रन बनाए। 

मैच के वार्नर ने कहा, "मैदान पर जाकर अपना काम करने में बहुत आनंद आया। बल्लेबाजी करने के लिए हमारे पास बेहतरीन पिच है। ग्राउंड स्टाफ ने अच्छी विकेट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और आपको मूल बातों को ध्यान रखकर बल्लेबाजी करनी होती है।"

वार्नर ने कहा, "मैं एक बल्लेबाज हूं और अगर कुछ गेंदे खाली निकल जाए तो मैं चहलकदमी करना शुरू कर देता हूं, लेकिन मैंने पिछले कई महीनों में कड़ी मेहनत की है। मेरी योजना आत्मविश्वास के साथ स्वाभाविक खेल खेलने की है।"

उन पर सैंडपेपर विवाद के कारण 12 महीनों का प्रतिबंध लगा था, लेकिन उन्होंने दमदार वापसी की और विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में भी जगह पाई। 

Advertisement

वॉर्नर ने कहा, "इस विश्व कप में आपको बड़े स्कोर देखने को मिलेंगे। उम्मीद है कि गेंद अधिक स्विंग नहीं करेगी। जाहिर तौर पर इंग्लैंड घरेलू टीम है और वह एक बेहतरीन टीम है। हम मौजूदा चैम्पियन है और मुझे उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट बेहतरीन होगा।"

उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं और आईपीएल में खेलने से आगामी टूर्नामेंट के लिए मेरी बेहतरीन तैयारी हुई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार