बेंगलुरू, 25 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अंपयारों की गलतियां खत्म होने के नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में एक ऐसा वाक्या हुआ, जिससे मैच कुछ देर के लिए रुका रहा।

Advertisement

बेंगलोर की पारी के दौरान दूसरे स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के बाद पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन और अंकित राजपूत गेंद को ढूंढ़ रहे थे तो वहीं बेंगलोर के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स और मार्कस स्टोइनिस भी गेंद के इंतजार में खड़े थे। 

Advertisement

अश्विन ने अंपायर शम्सउद्दीन से भी गेंद मांगी लेकिन इस सवाल का उनके पास ही जवाब नहीं था। बाकियों के साथ शम्सउद्दीन भी गेंद को तलाश करने लगे। इस बीच ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और बाद में चौथा अंपायर भी मैदान पर नई गेंद का डब्बा लेकर आ गया। 

लेकिन टेलीविजन रिप्ले में दिखाया गया कि टाइम आउट में जाने से पहले शम्सउद्दीन ने गेंद अपनी जेब में रखी थी। 

इससे डिविलियर्स परेशान हो गए और बाद में उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। 

मैच के बाद डिविलियर्स ने कहा कि वह सिर्फ शांत रहकर बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे थे। 

Advertisement

मेरी कोशिश आखिरी के ओवरों में शांत रहते हुए बल्लेबाजी करने की थी। यह हमेशा आसान नहीं होता। मैच काफी तेजी से निकलता है। हम अपने घरेलू मैदान को काफी अच्छी से जानते हैं। यह हमारे लिए शुरुआत करने के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ था लेकिन हम चीजें बदल रहे हैं। हम अब काफी अच्छे से चीजें कर रहे हैं।"

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा, "हम एक टीम के तौर पर भी बेहतर कर रहे हैं। मुझे अभी भी लगता है 160 अच्छा स्कोर था, लेकिन दूसरी पारी में स्थिति बदल जाती है। हमारे गेंदबाजों ने रणनीति को अच्छे से लागू किया।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार