10 अप्रैल। अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

Advertisement

# आज यदि युवराज सिंह मुंबई इंडियंस टीम के प्लेइंग हिस्सा रहे और बल्लेबाजी के दौरान एक छक्का जमा पाने में सफल रहे तो आईपीएल में 150 छक्के पूरा कर लेंगे। ऐसा करने वाले युवराज सिंह 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

# केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी 4 पारियों में से पिछले 3 पारियों में 71*, 94, 24 और 68 नाबाद रन बनाए हैं। 

# किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बुमराह ने आईपीएल में 11 विकेट चटकाए हैं।

# मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्रिस गेल का बल्लेबाजी औसत 41.21 का रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्रिस गेल ने 16 पारियों में 577 रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्धशतक शामिल है।

# रोहित शर्मा किंग्स XI पंजाब के खिलाफ 22 पारियों में कुल 590 रन 32.77 की औसत के साथ बना पाने में सफल रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा ने 5 अर्धशतक जड़ चूके हैं।

Advertisement

# पोलार्ड यदि आजके मैच में 8 छक्के जमा पाने में सफल रहे तो टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरा कर लेंगे। ऐसा करने वाले गेल के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

# रोहित शर्मा आज 87 रन बना पाते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 8000 रन पूरा कर लेंगे। ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार