22 मार्च। 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2019 में अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ खेलने वाली है। दोनों के बीच एक दिलचस्प मुकाबले होने की उम्मीद है। 

Advertisement

सीएसके और आरसीबी के बीच पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि धोनी के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम काफी सफल रहा है। इस मैदान पर धोनी ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम पर अबतक 52 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें 49 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1238 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 36.41 का है। इसके साथ - साथ स्ट्राइक रेट धोनी का इस मैदान पर 135.89 का रहा है। धोनी ने इस मैदान पर 6 अर्धशतक जमाए हैं।

 वैसे एमए चिदंबरम स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। रैना ने इस मैदान पर अबतक कुल 53 टी-20 मैच खेल लिए हैं और इस दौरान 52 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1403 रन बनाए हैं। 

इसके साथ - साथ धोनी आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ धोनी ने 25 मैच खेले हैं और 24 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 710 रन बनाए हैं। ऐसे में विराट कोहली की टीम आरसीबी को धोनी से संभल कर रहने की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार