19 मार्च। आईपीएल 2019 के आगाज में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर तरफ सिर्फ और सिर्फ अब आईपीएल की ही चर्चा हो रही है। आईपीएल में शामिल होने वाली सभी टीम अपनी तैयारियों में लग चुकी है।

Advertisement

वहीं आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीम सीएसके की टीम भी धोनी के नेतृत्व में अपने खिलाड़ियों के साथ पूर जोर तैयारी कर रही है।

Advertisement

आपको बता दें कि धोनी के अभ्यास सत्र का एक वीडियो काफी वायरल हुआ है जिसमें एक फैन टीम सीएसके के अभ्यास सत्र में पहुंचकर धोनी से मिलने की कोशिश कर रहा है।

लेकिन धोनी एक बार फिर मजाक करते हुए फैन के चंगुल से दूर भागते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी एक वाकया हुआ था जब धोनी ने फैन के साथ रेस की थी और आखिर में उस फैन के साथ मिले थे।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 3 दफा आईपीएल का खिताब जी चुकी है और हर किसी को उम्मीद है कि इस बार भी धोनी की टीम चेन्नई एक बार फिर कमाल करेगी और खिताब जीतने में सफल रहेगी।

देखिए 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार