इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वेस्टइंडीज की ओर से खेलने वाले यूनिवर्स बॉस यानी  क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाज है। इसका सबूत है कि आईपीएल 2020 में जब से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने गेल को अपनी टीम में शामिल किया है तब से पंजाब की टीम वापस जीत की पटरी पर आ गई  है। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेल ने अर्धशतकीय पारी खेली और महज 29 गेंदों में 51 रन बनाए। गेल को इसके लिए "मैन ऑफ द मैच" का अवॉर्ड दिया गया और गेल ने इस दौरान अपने क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के प्लान  के बारे में बताया। 

Advertisement

मैच के बाद इस विस्फोटक बल्लेबाज ने बात करते हुए कहा की वो अभी क्रिकेट से सन्यास लेने के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे है और वो क्रिकेट खेलते रहना चाहते है। 

इसी बीच गेल के साथ बल्लेबाजी कर और अर्धशतक जमाकर टीम को जीत की राह पर लेने जाने वाले मनदीप सिंह ने कहा कि गेल वर्ल्ड के सबसे बड़े टी-20 बल्लेबाज है। उन्होंने कहा कि वो चाहते है की गेल कभी भी रिटायरमेंट ना ले। मनदीप ने गेल की तारीफ करते हुए कहा की गेल ज्यादा संघर्ष नहीं करते और लगातार बेहतर फॉर्म में रहते है। 

मनदीप सिंह ने कहा, "उनको कभी भी रिटायरमेंट नहीं लेना चाहिए। वह हमेशा बेहतरीन लय में रहते है। मैंने कभी उन्हें संघर्ष करते हुए नहीं देखा है। वो टी-20 के सबसे खिलाड़ी है। "

बता दें की पंजाब की टीम ने केकेआर पर जीत हासिल करने के बाद पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार