किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के पास ऑरेंज कैप (Orange Cap) बरकरार है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अग्रवाल के टीम साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से पर्पल कैप हथिया ली है। चहल ने अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 रन देकर तीन विकेट लिए थे। चहल अब चार मैचों में आठ विकेट हो गए हैं। चहल के अलावा शमी और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के भी आठ ही विकेट हैं, लेकिन बेहतर औसत और इकॉनोमी के चलते चहल टॉप लिस्ट पर है।

Advertisement

इस बीच, मयंक के चार मैचों 246 रन हो गए हैं। वह अब सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में पहले स्थान पर है। राहुल मुंबई के खिलाफ 17 रन ही बना पाए। उनके कुल 239 रन हैं।

Advertisement

आईपीएल में ऑरेंज कैप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दी जाती है।

टीम अंकतालिका में दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। दिल्ली ने अपने पिछले मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराया है।

दिल्ली के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दूसरे, मुंबई इंडियंस तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर है।


 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार