मशहूर भारतीय कमेंटेटर व पूर्व  भारतीय  बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली की कप्तानी वाली  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बारे में कहा है कि यह टीम टूर्नामेंट में इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है इसके बावजूद कप्तान कोहली टीम के एक या दो बदलाव करते रहते है। 

Advertisement


21 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स वाले मैच से पहले उन्होंने कहा है कि उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मैच में मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे को बाहर नहीं करना चाहिए था और उनको इस बदलाव को लेकर कोई जरुरत नहीं थी। 

Advertisement


आकाश चोपड़ा ने कहा, "आरसीबी की टीम जरूरत ना होने पर टीम में बदलाव कर रही है। मैं इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं हूँ की आपने शिवम दुबे को मैच से बाहर बिठाया, उन्हें खेलाना चाहिए। यहां तक की सिराज को भी प्लेयिंग इलेवन से बाहर नहीं निकालना चाहिए था।"

इस कमेंटटर ने साथ में यह भी कहा की इस बार आरसीबी के खेमे में स्पिन गेंदबाजी, तेज गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी का बेहतरीन बैलेंस है इसलिए कप्तान कोहली और मैनेजमेंट को यह चाहिए की वह अपने हर मैच में ढेरों बदलाव ना करे और आगे के टूर्नामेंट के लिए एक बेहतरीन टीम स्थापित करे। उन्होंने युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ की और कहा की दोनों ही गेंदबाजों ने ना सिर्फ रन रोके है बल्कि विकेट भी चटकाए है। 

आकाश चोपड़ा ने साथ में यह भी कहा की टीम को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में ज्यादा फेर बदल नहीं करना चाहिए लेकिन अगर जरुरत पड़े तो गुरकीरत सिंह से पहले ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को भेज सकते है। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार