गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता था लेकिन गंभीर के जाने के बाद टीम कहीं न कहीं लीडरशिप में कमी के करण वो प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसके लिए वो जानी जाती थी। कोलकाता को हालांकि इस 13वें सीजन में कोई खिताब के दावेदार मानी जाने वाली टीमों की सूची में से बाहर नहीं कर सकता। उसका एक कारण है टीम में टी-20 प्रारूप के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ-साथ संतुलन। टीम की कप्तानी इस सीजन भी दिनेश कार्तिक करेंगे।

Advertisement

पिछले सीजन बतौर कप्तान कार्तिक सफल नहीं रहे थे और कुछ विवादों ने भी टीम के भीतर तूल पकड़ा था। इस बार उनका साथ देने के लिए होंगे इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन। मोर्गन टीम के लीडरशिप ग्रुप को मजबूती तो देंगे ही, साथ ही वह जिस तरह के बल्लेबाज हैं उससे टीम को और ज्यादा फायदा होगा।

Advertisement

टीम कोशिश करेगी की इस सीजन उसके प्रदर्शन में निरंतरता हो जो खिताब जीतने के लिए सबसे अहम है और इसके लिए जरूरी है कि टीम में एकजुटता और भरोसा है जिसको सुनिश्चित करना टीम प्रबंधन, सपोर्ट स्टाफ का काम है। पिछले सीजन में टीम में एकजुटता की कमी दिखी थी और कप्तान कार्तिक और आंद्रे रसेल के बीच मनमुटाव की खबरें भी आई थी। 

टीम पिछले सीजन टीम आंद्रे रसेल पर ज्यादा निर्भर थी। उन्होंने 13 मैचों में 510 रन बनाए थे वो भी निचले क्रम में आकर। रसेल को टीम का साथ नहीं मिला था। इस बार मोर्गन के आने से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिली है। यहां कप्तान के अलावा नीतीश राणा भी हैं जो तेजी से रन बनाने और विकेट पर टिकने की काबिलियत रखते हैं।

सभी की नजरें इस बार भारत के भविष्य के तौर पर देखे जा रहे शुभमन गिल पर होंगी जो बतौर सलामी बल्लेबाजी उतरेंगे। एक सवाल का जवाब जरूर कोलकाता को ढूंढ़ना होगा और वो यह है कि गिल के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा। पिछले सीजनों में देखा गया है कि कई बार सुनील नारायण पारी की शुरुआत करने आते थे। इस बार कोलकाता ने इंग्लैंड के टॉम बेंटन को भी अपने साथ जोड़ा है और वह गिल के साथ सलामी जोड़ी में देखे जा सकते हैं। इन दोनों के अलावा राहुल त्रिपाठी भी एक विकल्प हैं।

जहां तक गेंदबाजी की बात है तो इसे मजबूत करने के लिए टीम ने 15.5 करोड़ रुपये में आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को अपने साथ जोड़ा है। कमिंस का साथ देने के लिए टीम के पास अच्छे विकल्प हैं। यहां युवा शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, संदीप वॉरियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फग्र्यूसन उनका अच्छा साथ दे सकते हैं।

Advertisement

कोलकाता की ताकत उसकी स्पिन रही है और सुनील के अलावा चाइनामैन कुलदीप यादव टीम के लिए हमेशा सफल साबित हुए हैं।

टीम : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, अली खान, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिसं, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम, सिद्धेश, निखिल नाइक (विकेटकीपर) 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार