राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। इस मैच में राजस्थान को 57 रनों से हार मिली थी।

Advertisement

आईपीएल ने एक बयान में बताया है, "चूंकि यह टीम का इस सीजन में आईपीएल के नियमों के मुताबिक धीमी ओवर गति का पहला अपराध है इसलिए स्मिथ पर 12 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया गया है।"

Advertisement

स्मिथ से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर भी धीमी ओवर गति को लेकर जुमार्ना लगाया गया था।

मुंबई ने मंगलवार को खेले गए मैच में राजस्थान के सामने 194 रनों की चुनौती रखी थी। राजस्थान 136 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार