मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

मौजूदा विजेता के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 रनों की पारी खेली जिसमें 47 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे।

Advertisement

हार्दिक ने उनका साथ देते हुए अंत में 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया।

राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए, कार्तिक त्यागी और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार