भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन खिलाड़ियों का नाम बताया है जिन्हें कई टीमें आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में बतौर रिप्लेसमेंट इस्तेमाल कर सकती है।

गौरतलब है कि यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में इंग्लैंड और बांग्लादेश खे खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे और कही ना कही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी इससे दूरी बनाएंगे। इस हालात में कई टीमों को अच्छे विदेशी खिलाड़ियों की जरुरत पड़ेगी।

आकाश ने कहा कि अगर किसी टीम को ओपनिंग बल्लेबाजों को जरुरत होगी तो वो इंग्लैंड को एलेक्स जो कई दिनों से टीम से बाहर चल रहे हैं उनके बारे में सोच सकते हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो और वेस्टइंडीज के एविन लुईस भी किसी टीम के लिए बतौर ओपनर एक बेहतर विकल्प हैं।

आकाश ने कहा कि टीमें श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों पर भी विचार कर सकती हैं। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि डेविड कॉनवो और ग्लेन फिलिप्स भी अच्छे उम्मीदवार साबित होंगे।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने इस दौरान कई गेंदबाजों के नाम भी बताएं जो कई टीमों के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। मिशेल मैक्लेंघन, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, सीन एबॉट, शेल्डन कॉटरेल और ओसेन थॉमस कई ऐसे नाम हैं जिनके ऊपर टीमें विचार कर सकती हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार