IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसल ने हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया है। रसल ने हैदराबाद के खिलाफ 5 गेंदों का सामना किया और महज 5 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए।

Advertisement

आंद्रे रसल इस लचर प्रदर्शन के बाद ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आंद्रे रसल को बेन कटिंग के साथ रिप्लेस करने का समय आ गया है। वह बड़ी हिट मारने में सक्षम हैं इसके अलावा उन्हें कम चोट का भी खतरा है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आंद्रे रसेल और कुछ नहीं बल्कि यूसुफ पठान / शाहिद अफरीदी का वेस्टइंडीज वर्जन हैं। कोई स्किल नहीं बस हर गेंद पर बल्ला चलाते हैं।'

Advertisement

आंद्रे रसल की फॉर्म निश्चित ही केकेआर के लिए चिंता का विषय है। केकेआर चाहेगी की अपकमिंग मैच में रसल अपनी बल्लेबाजी से टीम के लिए कुछ काम करें। वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीतीश राना और राहुल त्रिपाठी की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर पर 187 रन बनाए थे। वहीं हैदराबाद के लिए राशिद खान और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट लिए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार