आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने इस साल अपनी गेंद की गति और सटीक लाइन लेंथ से सभी को परेशान किया। परेशान करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े दिग्गजों का नाम भी आता है।

Advertisement

आवेश खान ने आईपीएल का 14वां सीजन सस्पेंड होने से पहले 8 मैचों में कुल 14 विकेट चटकाए थे और वो सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में आरसीबी के हर्षल पटेल के बाद दूसरे स्थान पर काबिज थे। आईपीएल के 22वें मुकाबलें में आवेश ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को 12 रनों के नीजी स्कोर पर क्लीन बोल्ट किया था।

Advertisement

इसी क्रम में आवेश खान ने अब इस बात का खुलासा किया है कि आरसीबी के कप्तान कोहली ने इस युवा गेंदबाज की गेंद पर आउट होने के बाद उनसे क्या कहा।

एक खास इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने मैच के दौरान कोहली के से बातचीत की और उन्होंने कहा," मैंने काफी अच्छी गेंदबाजी की और मुझे ऐसा लगातार करना चाहिए।"

मजेदार बात यह है कि आवेश ने ना सिर्फ विराट कोहली को बल्कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी आईपीएल के दूसरे मुकाबले में ही क्लीन बोल्टड किया था।

इस घटना के बारे में बात करते हुए आवेश खान ने कहा कि धोनी और कोहली दोनों ही भारतीय क्रिकेट के लेजेंड है। उन्होंने कहा कि जब दोनों उनकी गेंदों पर आउट हुए तब उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। आवेश ने कहा कि मेरे जैसे युवा खिलाड़ी के लिए वो एक शानदार और यादगार लम्हा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार