IPL 2021: चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी की झलक पाने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। धोनी आईपीएल 2021 की तैयारियों में व्यस्त हैं और UAE के मैदान पर वह जमकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। इस बीच सीएसके ने धोनी से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें धोनी लंबे-लंबे छक्के लगाता हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

धोनी बल्लेबाजी के दौरान गुगली गेंद पर जोरदार छक्का लगाते हैं। वहीं उन्हें वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, '4 बॉल खेलेगा ये हम भी 4 बॉल बोले थे और फिर 14 बॉल खेले हैं।' वहीं इस वीडियो का सबसे मजेदार पल वो था जब गेंद गुम जाती है और धोनी गेंद की तलाश ठीक उसी तरह से करते हैं जैसे कोई छोटा बच्चा अपनी गेंद को तलाशता है।

Advertisement

धोनी सीएसके के कुछ साथियों के साथ मिलकर झाड़ियों में गेंद को ढूंढ़ते हुए नजर आते हैं। गेंद की तलाश में धोनी चप्पे-चप्पे की तलाशी लेते हुए दिखते हैं। वहीं गेंद मिलने पर धोनी के चेहरे पर खुशी देखने लायक होती है। वहीं अगर आईपीएल 2021 की बात करें तो आईपीएल के बाकी बचे मैच यूएई में खेले जाएंगे।

चैन्नई सुपर किंग्स की टीम को यूएई में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करनी है। दोनों ही टीमें 19 सिंतबर को आपस में टकराएंगी। सीएसके के लिए आईपीएल का पहला चरण काफी अच्छा रहा था और उसने 7 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज करा थी। ऐसे में धोनी की टीम चाहेगी कि वह यूएई में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकें।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार