IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी हरकतों और मजाकिया रवैये के लिए काफी मशहूर हैं। इस बीच जडेजा ने ड्रेसिंग रूम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन के बल्लेबाजी स्टांस की नकल की है। सुरेश रैना ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

Advertisement

वीडियो में रवींद्र जडेजा को इयोन मोर्गन के ही अंदाज में बल्ले को पकड़ते हुए देखा जा सकता है। जडेजा का हाई बैट-लिफ्ट, अजीब क्राउच और नोड भी इयोन मोर्गन की ही तरह लग रहा है। जडेजा के ऐसा करने पर सीएसके ड्रेसिंग रूम में रैना और अन्य लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।

Advertisement

ड्रेसिंग रूम का यह मजेदार वीडियो केकेआर पर सीएसके की शानदार जीत के बाद आया है। मालूम हो की सीएसके ने केकेआर को 18 रनों से करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में केकेआर की टीम 19.1 ओवर में ऑलउट हो गई।

केकेआर के लिए आंद्रे रसेल और पैट कमिंस ने बल्ले से शानदार हाथ दिखते हुए फिफ्टी लगाई थी। वहीं सीएसके के लिए दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके वहीं अपना पहला मैच खेल रहे लुंगी एनगिडी के खाते में भी 3 विकेट आए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार