IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बड़ा फैसला करते हुए डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया है।  SRH के मैनेजमेंट ने वॉर्नर को हटाने की घोषणा करते हुए केन विलयमसन को आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कप्तानी छिनने से ठीक एक दिन पहले वॉर्नर ने एक इमोशनल पोस्ट किया था।

Advertisement

डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें वह SRH की जर्सी में शतक लगाने के बाद सेलिब्रेट करते हुए नजर आ  रहे हैं। यह वीडियो काफी भाव विभोर कर देने वाला है। वीडियो में मैदान पर बैठे लाखों लोग 'वॉर्नर वॉर्नर वॉर्नर' कहते हुए हैदराबाद के कप्तान को चीयर कर रहे  थे।

Advertisement

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद की टीम ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी। इसके अलावी वॉर्नर की ही कप्तानी में टीम ने 4 बार प्लेऑफ खेला है। एक सीजन खराब होने के बाद दिग्गज खिलाड़ी के साथ ऐसा बरताव कुछ हद तक ठीक नहीं है।

मालूम हो कि सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 में 6 मैचों में केवल 1 में जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई है। हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे आंठवे नंबर पर है। हैदराबाद टीम का अगला मुकाबला राज्सथान रॉयल्स के खिलाफ 2 मई को होना है जिसमें विलियमसन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार