राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल्स के विस्फोटक ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया था। मॉरिस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को उस मुकाबले को जीतवा दिया।

Advertisement

इस मैच से पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन ने अंतिम गेंद पर सिंगल ना लेकर क्रिस मॉरिस की जगह खुदको स्ट्राइक पर रखने का फैसला किया था। उस मुकाबले में रॉयल्स की टीम को शिक्सत का सामना करना पड़ा था। क्रिस मॉरिस से जब इससे जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया।

Advertisement

क्रिस मॉरिस ने कहा, 'लोग मुझे हमेशा कम आंकते हैं, उन्हें नहीं पता मैं कितनी तेज दौड़ता हूं। संजू उस रात जिस तरह बॉल को हिट कर रहे थे, वह किसी सपने से कम नहीं था। मैं बहुत दुखी नहीं होता, अगर संजू सैमसन आखिरी गेंद पर छक्का लगा लगाकर उस मुकाबले को हमें जीता देते।'

हालांकि, उस समय मॉरिस के चेहरे के भाव इस बात को बया करते थे कि अगर सैमसन उन्हें स्ट्राइक देते तो फिर वह मैच जीता सकते थे। बता दें कि क्रिस मॉरिस को इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये देकर मॉरिस को खरीदा है। वह आईपीएल के इतिहास में अब तक के सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार