सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में 10 रनों से हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि जिस तरह से शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की वो शानदार थी।

Advertisement

नाइट राइडर्स ने नीतीश राणा के 80 और राहुल त्रिपाठी के 53 रनों की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाए थे जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन ही बना सकी थी।

Advertisement

मोर्गन ने कहा, "शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। राणा और त्रिपाठी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और मध्यक्रम के लिए सही मायना तय किया जिससे वो बिना दबाव में आए खेल सकें।"

कप्तान ने टीम की गेंदबाजी आक्रमण की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, "गेंदबाजों ने हमें अच्छी शुरुआती दिलाई। पावरप्ले में भी टीम ने बेहतर किया। हमारे पास मुख्य कोच के रूप में ब्रेंडन मैकुलम हैं जो बेहतरीन कोच हैं।"

मोर्गन ने कहा, "कोच का मुख्य काम टीम से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना है। आईपीएल नतीजों का खेल है और यह तभी आएगा जब खिलाड़ी वैसा प्रदर्शन करेंगे जैसा कि टीम चाहती है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार