IPL 2021: 20 वर्षीय अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फज़लहक फारूकी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अभ्यास मैच में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। फारूकी की तेज गेंदों पर एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को भी स्ट्रगल करते हुए देखा गया। फारूकी ने सुरेश रैना को छोटी गेंदों से काफी तंग किया था।

Advertisement

सुरेश रैना 20 वर्षीय गेंदबाज के सामने काफी बेबस नजर आए वहीं एमएस धोनी के लिए फज़लहक फारूकी  ने वाइड यॉर्कर गेंद फेंकी जिसपर मुश्किल से धोनी सिंगल ले पाए थे। हालांकि, बाद में गेंदबाज अपनी लाइन लैंथ से भटक गया और फुलटॉस फेंका जिसपर धोनी ने तगड़ा शॉट लगाया था।

Advertisement

गेंदबाजी के दौरान फज़लहक फारूकी ने उन क्षेत्रों को टारगेट करने की कोशिश की जो इन दोनों बल्लेबाजों के लिए उनका वीक पॉइंट रहा है। गेंदबाज को शानदार ढंग से अपनी योजनाओं को अंजाम देते हुए देखा गया एमएस धोनी और सुरेश रैना दोनों को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपनी कमजोरियों पर काम करने का बेहतर अवसर मिला है।

बता दें कि फज़लहक फारूकी को CSK द्वारा नेट्स गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। फारूकी ने अफगानिस्तान के लिए एक T20 मैच खेला है। जबकि उन्होंने अपने करियर में अब तक केवल दो ही टी 20 मैच खेले हैं। तेज गेंदबाज ने 12 मैचों में 22 विकेटों के साथ शानदार प्रथम श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार