IPL 2021: धोनी अव्वल दर्जे के कप्तान हैं इस बात में शायद ही किसी को कोई शक हो लेकिन संन्यास के बाद से उनका बल्लेबाजी में प्रदर्शन लचर हुआ है। आलम ये है कि बीते कुछ आईपीएल सीजन से फैंस बस धोनी की धुआंधार पारी का इंतजार ही कर रहे हैं। बल्लेबाजी में संघर्ष करते धोनी को उनके साथी खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर ने जरूरी सलाह दी है। 

Advertisement

गौतम गंभीर का मानना है कि धोनी को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने की जरूरत है। स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा, 'धोनी ऐसे प्लेयर थे जो 4-5 नंबर पर बल्लेबाजी करते थे। लेकिन आईपीएल 2021 के पहले हाफ में हमने देखा कि वह छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आ रहे थे। तीन मौके तो ऐसे भी थे जहां उन्होंने खुद की जगह सैम कुर्रन को बैटिंग के लिए भेजा था।'

Advertisement

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'शायद धोनी अब मेंटॉर और विकेटकीपर की ही भूमिका निभा रहे हैं। धोनी टीम को लीड कर रहे हैं और विकेटकीपिंग कर रहे हैं। अगर ऐसी परिस्थिति आती है, जहां उन्हें सिर्फ 8 से 10 गेंद ही खेलनी हैं तो धोनी जाकर बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। लेकिन ये भी उनके लिए आसान नहीं रहने वाला है।'

गंभीर ने कहा, 'एक बार आप इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना छोड़ देते हैं तो IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है। ये CPL या फिर बाकी लीग्स जैसा नहीं है। IPL में टॉप क्वालिटी के गेंदबाजों का सामना करना पड़ता है।' बता दें कि 2020 के  IPL में धोनी ने 14 मुकाबलों में सिर्फ 200 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल 2021 के पहले हाफ में धोनी ने 7 मैचों में सिर्फ 37 रन ही बनाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार