IPL 2021: आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है। टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर  इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से तो बाहर हो ही गए हैं साथ ही कंधे में समस्या के चलते उनके आईपीएल के पहले हाफ में खेलने पर भी संदेह बना हुआ है। 

Advertisement

श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए कप्तानी को लेकर बड़ा सवाल होगा। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान हैं ऐसे में अय्यर की गैरमौजूदगी में कप्तानी करने की सबसे ज्यादा संभावना उन्हीं की है। ऋषभ पंत के अलावा भी दिल्ली कैपिटल्स के पास अच्छे विकल्प हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ शामिल किया है। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें कप्तानी सौंप दी जाए वहीं वरिष्ठ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कप्तानी की रेस में दावेदारी पेश कर सकते हैं। अश्विन आईपीएल में पंजाब की टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

बता दें कि पहले वनडे मैच के दौरान फील्डिंग के दौरान श्रेयस अय्यर के कंधे की हड्डी खिसक गई थी जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'श्रेयस अय्यर के आईपीएल के पहले हाफ में खेलने की संभावना नहीं है।' 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार