IPL 2021: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या देखने को मिला था। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया। बेयरस्टो ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के ओवर में एक के बाद एक कई शॉट मारे थे।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के तीसरे ओवर और बोल्ट के तीसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा। बोल्ट के ओवर की तीसरी गेंद पर बेयरस्टो ने ऑफ साइड पर 99 मीटर लंबा छक्का मारा था। बेयरस्टो के इस छक्के से डगआउट के पास रखे रेफ्रिजरेटर का कांच चकनाचूर हो गया था।

Advertisement

बेयरस्टो द्वारा मारे गए इस ताबड़तोड़ छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं चकनाचूर कांच की तस्वीर भी वायरल हो चुकी है। वहीं अगर मैच की बात करें तो रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने पांच विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया था। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 137 रन ही बना सकी और मुकाबले को हार गई। जॉनी बेयरस्टो ने इस मैच में 22 गेंदों पर 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 43 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार