सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अपनी इस शतकीय पारी का श्रेस कप्तान संजू सैमसन को दिया है।

Advertisement

बटलर ने हैदराबाद के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने मैच के बाद कहा, " हां, संजू के साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है। हम सभी जानते हैं कि वह एक बेहतरीन इंसान है। उन्होंने मैदान पर उतरते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया, जो काफी आश्चर्यजनक था। यह दूसरे छोर पर आपको बहुत दबाव कम कर देता है, क्योंकि वह हमेशा स्कोर करना चाहते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " जैसा मैंने पहले ही कहा कि मैं हमेशा बीच में संघर्ष करता हूं और उन्होंने आते ही आप पर से दबाव हटा दिया।"

सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह आईपीएल में अपने फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे थे, लेकिन टीम डायरेक्टर कुमार संगकारा और सहायक कोच ट्रेवर पेनी के साथ बातचीत करने से उन्हें काफी मदद मिली है।

उन्होंने कहा, " मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर बेहतर महसूस नहीं कर रहा था। लेकिन मेरी संगकारा और ट्रेवर के साथ कुछ बातचीत हुई और इससे मुझे काफी मदद मिली।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार