कोरोना के प्रभाव के कारण आईपीएल 2021 को रोक दिया गया है और यह दोबारा फिर कब से खेला जाएगा इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारीक खबर नहीं आई है।

Advertisement

विदेशी खिलाड़ी बीसीसीआई की अनुमति का इंतजार कर रहे है और सारी सुविधाएं होती ही वो अपने-अपने देश रवाना हो जाएंगे।

Advertisement

इसी बीच राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने इंग्लैंड के विस्फोटक वीकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने वतन वापसी से पहले अपने आईपीएल टीम के साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल को अपना बल्ला भेंट में दिया है।

राजस्थान रॉयल्स के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में बटलर और जायसवाल साथ में खड़े है जिसमें उन्होंने बटलर के बल्ले को पकड़ रखा है। साथ ही जोस बटलर ने उस बल्ले पर खास संदेश देते हुए लिखा,"यश आप अपने प्रतिभा का लुत्फ उठाइये, मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।"

इस साल आईपीएल में बटलर ने भले ही कुछ खास शुरुआत नहीं कि थी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने 64 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी। दूसरी तरफ राजस्थान की मैनेजमेंट ने मनन वोहरा को कुछ मैचों में आजमाने के बाद यशस्वी जयसवाल को ओपनिंग के लिए भेजा। उन्होंने इस सीजन में केवल 3 मैच खेले थे जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 32 रनों का रहा था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार