IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

केन विलियमसन  का सुपर ओवर से 36 का आंकड़ा रहा है। दिल्ली के खिलाफ मैच गंवाने के बाद विलियमसन ने कहा, 'सुपर ओवर में 2nd आते-आते थक गया हूं मैं।' मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि विलियमसन की टीम सुपर ओवर में हारी हो। सुपर ओवर में ज्यादातर किस्मत उनसे रूठ जाती है और टीम को हार का सामना ही करना पड़ता है।

Advertisement

केन विलियमसन की 2019 के बाद से सुपर ओवर में ये पांचवीं हार है। विलियमसन ने तीन बार आईपीएल, तो दो बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सुपर ओवर में मैच हारा है। विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन यहां पर भी उनकी किस्मत ने उनके साथ दगा किया।

फाइनल मुकाबले में 2 सुपर ओवर खेले गए लेकिन दोनों टाई रहे। इससे पहले किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सुपर ओवर से फैसला नहीं हुआ था लेकिन केन विलियमसन की रूठी किस्मत ने यहां पर भी उनका पीछा नहीं छोड़ा जिसके चलते उनका वर्ल्ड चैम्पियन बनने का सपना तक टूट गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार