IPL 2021: आईपीएल 2021 में कल राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला खेला गया। दुबई स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने सभी को चौंकाते हुए ऑलराउंडर काइल जेमिसन को प्लेइंग XI से बाहर कर एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जिसके नाम की धूम थी।

Advertisement

इंग्लिश तेज गेंदबाज जॉर्ज गार्टन जिन्होंने कल आईपीएल का अपना डेब्यू मैच खेला वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि पांच-पांच फॉर्मेट खेले हुए हैं। इंग्लिश की काउंटी टीम ससेक्स के लिए खेलने वाले 24 साल के जॉर्ज गार्टन टेस्ट, वनडे और T20 के अलावा T10 और सौ गेंदों वाला क्रिकेट 'द हन्ड्रेड' में शिरकत कर चुके हैं।

Advertisement

इंग्लिश की काउंटी टीम ससेक्स के लिए खेलने वाले जॉर्ज गार्टन ने अब तक इंग्लैंड के लिए डेब्यू नहीं किया है।  जॉर्ज गार्टन ने साल 2019 की अबू धाबी T10 लीग में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे जिसके कारण वह काफी चर्चा में रहे थे। इसके अलावा हाल ही खत्म हुए द हन्ड्रेड में भी जॉर्ज गार्टन ने अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए इस गेंदबाज को उनके बेस प्राइस 20 लाख में ही अपनी टीम में शामिल किया था। जॉर्ज गार्टन अपने पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 30 रन देकर महज 1 विकेट चटकाया था। हालांकि, आरसीबी की टीम ने बड़े ही आसानी से राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार