IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। आरसीबी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से शिक्सत दी थी। इस थ्रिलर फिल्म के हीरो रहे थे केएस भरत जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया था और साइड एक्टर की भूमिका में नजर आए थे ग्लेन मैक्सवैल।

Advertisement

केएस भरत ने बताया है कि उनको छक्का लगाने के लिए मोटिवेट ग्लेन मैक्सवैल ने ही किया था। भरत ने कहा, 'आखिरी ओवर में मैंने और ग्लेन मैक्सवैल ने बात की कि हम किन क्षेत्रों में शॉट खेल सकते हैं। अंतिम 3 गेंदों में मैंने उनसे कहा कि एक रन लेना है या नहीं तो उन्होंने कहा कि तुम आगे बढ़ो तुम ही बड़ा शॉट खेलकर जीत दिला सकते हो। इससे मेरा काफी आत्मविश्वास बढ़ा था।'

Advertisement

मालूम हो कि अंतिम ओवर में जब ग्लेन मैक्सवैल ने अंतिम गेंद से पहले 2 रन भागा था तो सबको हैरानी हुई थी। फैंस चाहते थे कि ग्लेन मैक्सवैल अंतिम गेंद पर स्ट्राइक लें लेकिन, ग्लेन मैक्सवैल की सोच ही कुछ और थी। वो चाहते तो स्ट्राइक ले सकते थे लेकिन, उन्होंने भारत के युवा बल्लेबाज केएस भरत को ये मौका दिया। भरत ने भी निराश नहीं किया। 

सही मायनों में अगर देंखे तो ये सिर्फ एक छ्क्का नहीं है। केएस भरत को लास्ट बॉल पर छक्का लगाने के बाद खुद पर विश्वास हुआ होगा कि वो भी मैच फिनिश कर सकते हैं। इससे पहले कई बार धोनी और एबी डीविलयर्स जैसे बल्लेबाजों को अंतिम ओवर में सामने वाले बल्लेबाज पर भरोसा करने की बजाए खुद पर भरोसा करते हुए देखा गया है। लेकिन, ग्लेन मैक्सवैल की इस सोच ने यह साबित किया है कि मैक्सवैल थोड़े अलग हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार