मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई के लिए यह पहाड़ जैसी चुनौती है फिर भी पांच बार की आईपीएल विजेता इस मैच को सकारत्मक मानसिकता के साथ खेलने उतरेगी।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स को 86 रनों से हरा दिया जिसके बाद मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। अब सिर्फ चमतकार ही रोहित शर्मा की अगुवाली वाली मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। मुंबई को हैदराबाद को कम से कम 171 रनों से हारना होता, तब वो प्लेऑफ मे पहुंचेगी। अगर मुंबई कामयाब होती है तो यह आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत होगी। 

मुंबई के लिए यूवा बल्लेबाज ईशन किशन के फॉर्म में वापस आने से टीम को काफी मदद मिलेगी। ईशान ने राजस्थान के खिलाफ 25 गेंदो में तबरतोर 50 रन बनाकर टीम को मैच जितवाने में मदद की थी।

टीम के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर-नाइल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में 14 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया जबकि ऑलरांउडर खिलाड़ी जिम्मी नीशम ने 12 देकर तीन विकेट अपने नाम किया।

इन दोनों गेंदबाजों के अलावा जसप्रीत बुमराह ने 12 रन पर दो विकेट चटकाए थे और राजस्थान रॉयल्स की टीम को 90 रनों पर रोका था।

हैदराबाद कि टीम के लिए यह सीजन में खास नहीं रहा हालांकि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैंच में चार रनों से जीत दर्ज की थी। अब टीम मुंबई के खिलाफ उसी प्र्दशन को दोहराना चाहेगी।

टीमें (संभावित प्लेइंग XI)

सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय/डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार