आईपीएल के 23वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुंबई इंडियंस की टीम को पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली है। दूसरी तरफ राजस्थान ने केकेआर को हराया था।

Advertisement

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 24वां मैच, Match Details

  • दिनांक - 29 अप्रैल, 2021
  • समय - शाम 3:30 बजे 
  • स्थान - अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
Advertisement

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 24वां मैच, मैच प्रीव्यू-

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी अभी तक फॉर्म में नहीं दिख रही है। केवल कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ही टीककर खेल पा रहे है। हो सकता है कि मैदान के बदलने से मुंबई के बल्लेबाजों को थोड़ी राहत मिले। कीरोन पोलार्ड से आतिशी बल्लेबाजी का इंतजार सभी को होगा। इसके अलावा लय में नहीं दिख रहे ईशान किशन और हार्दिक पांड्या से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट से मुंबई को तेज गेंदबाजी का दारोमदार होगा। इसके अलावा राहुल चाहर पर एक बार विकेट चटकाने और रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

राजस्थान रॉयल्स- 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज टूर्नामेंट में कुछ ज्यादा फॉर्म में दिखे है और जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन अभी भी बड़ी पारियों के लिए देख रहे है। हालांकि पिछले कुछ मैचों से क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर नीचले क्रम में अच्छा कर रहे है।

क्रिस मॉरिस के लिए गेंद से भी अभी तक यह टूर्नामेंट ठीकठाक रहा है। दिल्ली के मैदान पर मुस्ताफिजुर रहमान औप चेतन सकारिया एक बार फिर बल्लेबाजों को अपनी विविधता से परेशान करते हुए नजर आएंगे।

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - Head To Head

  • कुल मैच - 24
  • मुंबई इंडियंस - 12
  • राजस्थान रॉयल्स - 12
Advertisement

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 24वां मैच - टीम न्यूज -

मुंबई इंडियंस - मुंबई की टीम ने अपने रिजर्व गेंदबाज स्कॉट कुग्लाइन को आरसीबी की टीम में दे दिया है।

राजस्थान रॉयल्स - एंड्रयू टाई ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है और अपने घर वापस लौट चुके है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 24वां मैच - पिच रिपोर्ट

दिन के खेल में टॉस जीतकर कोई भी टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। खेल जैसे-जैसे आगे की ओर बढ़ेगा वो पिच धीमी होती जाएगी।

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 24वां मैच - संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा(कप्तान), क्वींटन डी कॉक(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान रॉयल्स - जोस बटलर, यशसवी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्ताव व विकेटकीपर), डेविड मिलर, शिवम दूबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 24वां मैच Blitzpools फैंटेसी इलेवन -

Advertisement

विकेटकीपर - संजू सैमसन (उपकप्तान), जोस बटलर, ईशान किशन
बल्लेबाज - रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर - क्रिस मॉरिस, कीरोन पोलार्ड
गेंदबाज - ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार