IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया था। जडेजा ने मैच में दो अहम विकेट लिए और 4 कैच पकड़े।

Advertisement

रवींद्र जडेजा के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे सीएसके के कप्तान एम एस धोनी का भी हाथ था। धोनी लगातार विकेट के पीछे से जडेजा को गाइड कर रहे थे। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे और करारे शॉट्स मार रहे थे। उन्होंने आउट होने से पहले जडेजा की गेंदों पर एक ताबड़तोड़ छक्का भी मारा था।

Advertisement

लेकिन बटलर के विस्फोट को रोकने के लिए मैदान पर कप्तान एमएस धोनी की प्रतिभा सामने आई। आउटफील्ड पर ओस की वजह से पुरानी गेंद गीली हो गई थी, लेकिन नई गेंद सूखी थी। एमएस धोनी को इस बात को पकड़ने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगी और उन्होंने जडेजा से कहा, 'सूखा गेंद है, घुमेगा।'

CSK के कप्तान ने निश्चित रूप से गेम को सही से पढ़ा था। जडेजा की पहली गेंद तेजी से घूमी और इसने बटलर का स्टंप उखाड़ दिया। वहीं अगर मैच की बात करें तो चैन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार