IPL 2021: मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की बेटी समायरा का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में समायरा को मुंबई इंडियंस का हेलमेट पहने रोहित शर्मा के पुल शॉट की नकल करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। रोहित अपनी बेटी को हेलमेट में देखकर कहते हैं कि आप एक विकेट कीपर की तरह दिख रही हो।

Advertisement

वहीं रोहित की पत्नी रितिका ने कहा, 'तुम तो एकदम ऋषभ पंत चाचू की तरह दिख रही हो। तुम हमेशा मुझसे पूछती थी कि ऋषभ चाचू ने अपने चेहरे पर क्या पहना हुआ है। चाचू अपने चेहरे पर हेलमेट ही पहने हुए थे।' वहीं रितिका जब समायरा से पूछती हैं कि हेलमेट पर क्या लिखा है तो इसके जवाब में समायरा पूरे जोश के साथ कहती हैं मुंबई इंडियंस।

Advertisement

समायरा के जोश को देखकर रोहित शर्मा और रितिका अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं। माालूम हो कि मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2021 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुंबई की टीम पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है। गौर करने वाली बात यह है कि पांचों बार मुंबई की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही थे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम छठी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आईपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को चैन्नई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की टीम आरसीबी के बीच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार