IPL 2021: दिग्गज बल्लेबाज एम एस धोनी साल 2008 से CSK के साथ जुड़े हुए हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने तीन IPL खिताब के अलावा दो चैम्पियंस लीग टाइटल भी जीते हैं। सीएसके टीम में धोनी की मौजूदगी के बारे में टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए धोनी की जमकर तारीफ की है।

Advertisement

सीएसके टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने एक इंटरव्यू के दौरान धोनी को लेकर कहा, 'धोनी इस वक्त चेन्नई में हैं। धोनी अपने क्रिकेट को बहुत ज़्यादा गंभीरता से लेते हैं। सुबह वो इंडोर नेट्स में प्रेक्टिस करते हैं जबकि दोपहर में वो चैपॉक के मैदान पर प्रेक्टिस कर रहे हैं। वह काफी ज्यादा मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं।'

Advertisement

एन श्रीनिवासन ने आगे इस बात को भी स्पष्ट किया कि आखिर क्यों धोनी शुरुआत से ही सीएसके का हिस्सा बने हए हैं। श्रीनिवासन ने  कहा, ' धोनी दृढ़ इरादों वाले हैं और हमें उनकी यही चीज़ काफी पसंद है। क्रिकेट और आईपीएल मे जीत काफी जरुरी है लेकिन जीत के बाद भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिससे साथ नहीं छोड़ा जाता है। एमएस धोनी 2008 में चैन्नई में आए और वो चेन्नई के साथ और चेन्नई उनके साथ प्यार में पड़ गया। उसके बाद जो कुछ भी हुआ वह इतिहास है।'

बता दें कि धोनी IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। एम एस धोनी ने आईपीएल में चैन्नई सुपर किंग्स के लिए 188 मैचों में कप्तानी की है। धोनी के नेतृत्व में टीम ने 110 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं धोनी की कप्तानी में चैन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 बार आईपीएल के फाइनल में भी पहुंची है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार